Headlines

छत्तीसगढ़ के हॉस्पिटलों को मिले 279 डॉक्टर्स:33 PG, 246 MBBS चिकित्सकों का नियुक्ति का आदेश; बस्तर और सरगुजा संभाग को मिले सबसे ज्यादा डॉक्टर

रायपुर/सरगुजा// छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्रालय ने 33 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 246 एमबीबीएस चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी आदेश में एमडी, एमएस और एमबीबीएस में वर्ष 2023 के विश्वविद्यालयीन परीक्षा में शामिल होने वाले डॉक्टरों को उनके अनुबंध के मुताबिक 2 साल के लिए अस्पतालों में पदस्थ…

Read More

शराबी युवकों ने चाकू मारकर बीजेपी कार्यकर्ता से की लूट: घायल को पहुंचाया गया अस्पताल; पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

भिलाई// दुर्ग जिले के भिलाई में शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने बीजेपी कार्यकर्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर लूट कर ली। घायल को पुलिस ने लाल बहादुर अस्पताल सुपेला पहुंचाया। सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल का नाम पवन कुमार कुटेल है। वो…

Read More

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर:पहिये के नीचे आकर युवक की मौके पर मौत; SECL गेवरा खदान का था कर्मचारी…

कोरबा// कोरबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कुसमुंडा…

Read More

आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली: डोंगरगढ़ के चन्द्रगिरि तीर्थ में 3 दिन उपवास के बाद देह त्यागी; छत्तीसगढ़-MP में आधे दिन का राजकीय शोक…

डोंगरगढ़// छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार (17 फरवरी) देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। उन्होंने आचार्य पद का त्याग करने के बाद 3 दिन का उपवास और मौन धारण कर लिया था, इसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उनके शरीर…

Read More

कोरबा में राजस्व की जमीन पर वन विभाग का दखल:डिप्टी रेंजर पर अवैध वसूली करने का लगा आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

कोरबा// कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई सालों से रहने वाले लोगों को सरकार के द्वारा वन भूमि का अधिकार पत्र दिया गया है। इस जमीन को खेती के लायक बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बालको नगर के आसपास ऐसे कुछ मामलों में लोगों ने डिप्टी रेंजर पर रुपए मांगने का आरोप…

Read More

कोरबा में 25 फीट गहरे कुएं में मिली लाश: लापता व्यक्ति का शव पड़ोसी के कुएं में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

कोरबा// कोरबा जिले के ग्राम ढेलवाडीह में पड़ोसी के कुएं में लापता व्यक्ति की लाश मिली है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बबलू राम उरांव (55) शुक्रवार सुबह 7 बजे से घर से लापता था। उसकी…

Read More

जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर की ठोकर से छात्रा की मौत:परीक्षा देने साइकिल से जा रही थी स्कूल, सिर पर चोट लगने से मौत, चालक फरार..

जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने साइकिल से स्कूल परीक्षा देने जा रही छात्रा कुमारी चंचल केवट को जोरदार ठोकर मार दी। छात्रा को गंभीर चोट आने के कारण तुरंत इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर…

Read More

राइस मिल से 4 लाख रुपए की चोरी: 1.25 लाख दराज में छोड़ गया चोर, लॉक और दरवाजा टूटा मिला..

महासमुंद// महासमुंद जिले के एक राइस मिल से अज्ञात चोर ने टेबल का दराज तोड़कर 4 लाख रुपए पार कर दिया। बताया जा रहा है कि दराज में 5. 25 लाख रुपए रखे थे, लेकिन चोर सिर्फ 4 लाख रुपए ही लेकर भागा। बाकी के 1.25 लाख रुपए दराज में ही रखे हुए थे। पूरा…

Read More

गर्लफ्रेंड को फोन देने रची खुद के अपहरण की साजिश: पिता को कॉल कर कहा था- 50 हजार दे दो, किडनैपर को दूंगा…

सूरजपुर// सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि 18 साल का युवक विश्वनाथ रवि अपनी गर्लफ्रेंड को फोन गिफ्ट करना चाहता था। इसके लिए उसने घर में कॉल कर यह भी कहा कि, पापा मैं किडनैप हो गया हूं।…

Read More

साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को हाइवा ने कुचला: दुर्ग में मौत के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पीटा, तोड़फोड़ भी की…

दुर्ग// दुर्ग जिले में शनिवार शाम रेत से भरे हाईवा ने साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर में चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी साथ ही हाइवा…

Read More