जशपुर// जशपुर पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को जशपुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के घर पर रहकर घरेलू काम करती थी।

घर में अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम
साथ ही पनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए थी। पीड़िता के मुताबिक, गिरधारी राम यादव ने घर में अकेला पाकर कई बार उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 औक 8 के तहत केस दर्ज किया है।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमें लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। ASP अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

