/पटना//// बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 36 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।
NDA को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।
इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। NDA को उसकी एकता ने जिताया।
महागठबंधन में राजद के खाते में 25, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
काउंटिंग की बड़ी बातें
- NDA को पिछले चुनाव से 75 से ज्यादा सीटों का फायदा
- JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
- 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 19 सीटों पर लीड कर रही है
- महुआ से JJD के तेजप्रताप हार गए हैं
- दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव हार गए
- छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
- अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है
बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया
नई दिल्ली/पटना// पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम को बिहार में एनडीए की जीत पर कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए।
वे शाम 6 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली में पीएम भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। इस दौरान सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया। इस मौके पर सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ को विकास चुना।
बिहार में NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।
NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।
पीएम के स्वागत की 4 PHOTOS…

पीएम का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गमछा से स्वागत किया।

पीएम ने गमछा से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।

राजनाथ, नड्डा और अमित शाह ने माला पहनाई।
PM बोले- आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए
मोदी ने कहा कि यह उन युवाओं की जीत है, जिनका करिअर खराब किया गया था। आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।
यह परिणाम उन विकास विरोधियों को जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे, हाईवे, इंडस्ट्री, ट्रेन या एयरपोर्ट नहीं चाहिए। यह परिणाम वंशवाद की राजनीति को विकासवाद का जवाब है।

