अफेयर के शक में बाउंसर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या…आंखों में मिर्ची-पाउडर झोंका फिर पत्थर से किया हमला…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार रात अफेयर के शक में बाउंसर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घात लगाए बैठे आरोपी ने बाउंसर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर पत्थर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

दरअसल, पेशे से वकील और बाउंसर किसी काम से अपने दोस्त के बाहर निकला था। हमले के वक्त उसका दोस्त मौके से भाग निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक की पत्नी से बाउंसर का अफेयर था, लेकिन काफी से समय पहले से ही दोनों की बातचीत बंद हो गई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का महौल है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

गंभीर रूप से घायल बाउंसर को बिलासपुर रेफर किया गया था।

गंभीर रूप से घायल बाउंसर को बिलासपुर रेफर किया गया था।

प्राइवेट अस्पताल में उसकी जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्राइवेट अस्पताल में उसकी जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक बाउंसर का नाम कोनी का रहने वाला निखिल गोस्वामी (27) है, जो जिम चलाता है। इसके साथ ही वह अमिगोज बार में बाउंसर का भी काम करता था। ऐसे में वह काम सिलसिले में मकान किराए पर ले रखा था।

जांच में सामने आया कि वह पेशे से वकील भी था और अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी (28) का केस लड़ता था। इस बीच निखिल की जान-पहचान भोला के पत्नी से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा था।

हालांकि काफी से समय पहले से ही दोनों की बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन भोला के शक था कि दोनों का अफेयर अभी भी चल रहा है। इसी शक में उसने हत्या की साजिश रची।

पहले से घात लगाए बैठा था आरोपी

गुरुवार शाम जब निखिल अपने दोस्त के साथ बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठा भोला ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका। इस दौरान निखिल का दोस्त वहां से भाग गया। आंख में मिर्च पाउडर पड़ने पर उसे कुछ समझ नहीं आया।

रेफर किया, लेकिन बीच रास्ते में तोड़ा दम

इसी बीच भोला ने जमीन पर पड़े भारी-भरकम पत्थर से निखिल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निखिल बेहोश पड़ा रहा। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में निखिल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया।

मंगला चौक के पास प्राइवेट अस्पताल में उसकी जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। उसके आशंका थी कि पत्नी का निखिल से अफेयर है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh