महिला जज के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा…9 लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी…

कोरिया//कोरिया जिले में एसपी कार्यायल के सामने महिला जज के सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और 9 लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। महिला जज छुट्टी में रायपुर गई थीं। उन्होंने CCTV से अपने घर का अवलोकन किया तो चोरी का पता चला। वहीं चोरों ने न्यायालय परिसर में लगे तीन AC के आउटडोर मशीनों से कापर वायर की भी चोरी कर ले गए। मामला बैकुंठपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया के जिला न्यायालय में पदस्थ द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी प्रेरणा आहिरे 24 मई की रात ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अपने घर रायपुर गई थीं। वे 7 जून तक अवकाश पर थीं। प्रेरणा आहिरे छुट्टियों में बाहर घूमने चली गईं थीं।

06 जून को 10.30 से 11.00 बजे के बीच में प्रेरणा आहिरे ने अपने मोबाइल से आवास में लगे CCTVकैमरों को चेक किया तो उन्हें घर की आलमारी का दरवाजा खुला मिला और कपड़े बाहर फेंके हुए दिखे। उन्होंने तत्काल गार्ड शमशेर और अपने कोर्ट मोहर्रिर रामलल्लू को घर चेक करने के लिए कहा।

सोने, हीरे व चांदी के ज्वेलरी की चोरी जज प्रेरणा आहिरे को गार्ड और मोहर्रिर ने बताया कि घर में चोरी हुई है। वे रायपुर से बैकुंठपुर पहुंची और अपने आवास की जांच की। प्रेरणा आहिरे ने थाने में कुल 9 लाख रुपये से अधिक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चोरी गए कीमती सामनों में सोने और हीरे का एक ब्रेसलेस ( कीमत 3 लाख रूपये.), सोने का झुमका वजनी (वर्तमान मूल्य 2.25 लाख रूपये.) दो नग सोने के कान के टॉप्स व दो नग सोने की अंगूठी ( मूल्य 2 लाख रूपये.), विवाह में मिले चांदी का हॉफ कमर बंध (एक नग), 02 नग चांदी की चाबी गुच्छा, 06 जोड़ी पायल ( सभी चांदी ज्वेलरी का मूल्य 1 लाख 12 हजार रुपये), 4 पुराने मोबाईल फोन, हाईकोर्ट से मिला हाईपेड, 4 घड़ियां, आर्टीफिशियल ज्वेलरी शामिल हैं।

चोरी गए कुल सामानों की कीमत 9 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है।

न्यायालय के एसी यूनिट से कापर वायर की चोरी

न्यायालय के एसी यूनिट से कापर वायर की चोरी

न्यायालय व बैंकों से भी चोरी चोरों ने बैकुंठपुर के जिला न्यायालय में भी चोरी को अंजाम दिया है। बीती रात चोरों ने न्यायालय परिसर में लगे एसी के तीन आउटडोर यूनिट के कापर वायर की चोरी कर ली है।

वहीं इंडियन बैंक व ग्रामीण बैंक के आउटडोर मशीनों मे ं लगे कापर वायर की भी चोरी कर ली गई है। इन मामलों की भी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

Chhattisgarh