
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण…छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा भी रहे साथ…
कोरबा / सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति श्री पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा आज कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा भी साथ रहे। सभी न्यायाधीशों ने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए…