तालाब में डूबने से रिटायर्ड प्रिंसिपल और 2 बहनों की मौत…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तालाब में डूबने से 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें रिटायर्ड प्राचार्य और 2 सगी बहनें शामिल हैं। रिटायर्ड प्रिंसिपल मॉर्निंग वॉक पर साइकिल से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। वहीं दोनों सगी बहनें नहा रही थी, जो डूब गई।

मामला सरकंडा और तखतपुर थाना क्षेत्र का है। सरकंडा में मरने वाले रिटायर्ड प्राचार्य का नाम सुशील कुमार तिवारी (65) है। वहीं तखतपुर के गिरधौना में चांदनी जायसवाल (13) और पार्वती जायसवाल (11) की जान गई है।

सुशील कुमार तिवारी (65) रिटायर्ड प्राचार्य थे।

सुशील कुमार तिवारी (65) रिटायर्ड प्राचार्य थे।

  • पहली घटना- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रिटायर्ड प्राचार्य

दरअसल, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर-खमतराई रोड स्थित शर्मा विहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार तिवारी (65) रिटायर्ड प्राचार्य थे। रोज की तरह वो सोमवार सुबह साढ़े 5.30 बजे घूमने के लिए साइकिल से निकले थे।

सुबह 8.30 बजे तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के साथ ही रायपुर में रहने वाले अपने बेटे को फोन किया। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

CCTV फुटेज में साइकिल पर जाते दिखे

इस दौरान पड़ोसी विनोद तिवारी उनकी पत्नी सुष्मिता तिवारी को लेकर सरकंडा थाने पहुंचे। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। विनोद तिवारी ने पुलिस की मदद से आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तब रिटायर्ड प्राचार्य तिवारी साइकिल पर तालाब की तरफ जाते दिखे।

हादसे की जानकारी के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई।

हादसे की जानकारी के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई।

तालाब के पास मिले कपड़े, साइकिल-मोबाइल गायब

विनोद तिवारी दोपहर में पुलिस की टीम के साथ तालाब के पास पहुंचे, तब उनका कपड़ा मिला, लेकिन साइकिल और मोबाइल गायब थे। इस पर उन्हें संदेह हुआ। तालाब में जाल डालकर देखा गया, तब पानी के अंदर से उनकी लाश निकली। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

साइकिल और मोबाइल ले गए थे युवक

बताया जा रहा है कि, साइकिलिंग के दौरान रिटायर्ड प्राचार्य को शौच लगा। लिहाजा, वो तालाब के पास गए, जहां शौच करने के लिए गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में समा गए और उनकी मौत हो गई।

वहां मौजूद एक युवक उनकी साइकिल को लावारिस देखकर उठाकर ले गया था। वहीं, दूसरा युवक उनके पेंट की जेब में रखे मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस ने उन दो लड़कों को भी पकड़ लिया है।

इसी चंडीपारा तालाब में डूबने से हुई है बच्चियों की मौत।

इसी चंडीपारा तालाब में डूबने से हुई है बच्चियों की मौत।

  • दूसरी घटना- दादी के साथ नहाने गई दो बहनें डूबी

तखतपुर के गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की लड़कियां चांदनी जायसवाल (13) और पार्वती जायसवाल (11) मंगलवार की सुबह 8 बजे अपनी दादी के साथ गांव के चंडीपारा तालाब नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई। बच्चियां तालाब में ही नहा रही थी।

बच्चे बहुत देर तक घर नहीं आने से दादी फिर से तालाब गई। वहां उसने देखा कि दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखे है, लेकिन लड़कियां दिखाई नहीं दे रही है। अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के बाकी सदस्यों को सूचना दी। गांववालों की मदद से तालाब में ही बच्चियों की खोजबीन शुरू की गई।

चांदनी जायसवाल (13) और पार्वती जायसवाल (11) की डूबने से मौत।

चांदनी जायसवाल (13) और पार्वती जायसवाल (11) की डूबने से मौत।

मुरुम की अवैध खुदाई से हुआ था गहरा गड्ढा

इस दौरान कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब में ही मुरुम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला, जिसे बाहर निकाला गया। सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई लिए परिजनों और गांव वालों से पूछताछ जारी है।