पति ने शादी में शामिल होने मायके जाने से रोका तो पत्नी ने जंगल में लगा ली फांसी..मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप…

Last Updated on 7 hours by City Hot News | Published: February 22, 2025

बालोद// छत्तीसगढ़ में बालोद जिले में शादी में शामिल होने मायक जाने से इनकार करने पर सुरडोंगर की 33 वर्षीय दुलेश्वरी साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के मना करने पर गुस्से में घर से बाहर चली गई और जंगल में फांसी लगा ली। जिसका शव 54 घंटे बाद जंगल में मिला। मामाला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 54 घंटे बाद ग्रामीणों ने जंगल में शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है, वहीं आगे की जांच की जा रही है।

54 घंटे से लटका था शव, दुर्गंध से लगी जानकारी

पुलिस के अनुसार मृतिका दुलेश्वरी 18 फरवरी से लापता थी। ग्राम सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर के बीच जंगल में महुआ के पेड़ पर फांसी लगा ली थी। करीब 54 घंटे बाद लोगों को तेज दुर्गंध से घटना की जानकारी हुई। काफी लंबे समय से फंदे में लटके होने की वजह से रस्सी गले के अंदर तक चला गया। वहीं पूरा शरीर काला पड़ चुका था।

जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश

जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश

शादी में नहीं ले जाने से नाराज थी मृतिका

डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतिका मायके नहीं ले जाने से नाराज थी, उसके पति ने घर में काम है, कहकर शादी में नहीं भेजा। इसके बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

मां के चले जाने से दो बच्चे हो गए बेसहारा

दुलेश्वरी के दो छोटे बच्चे हैं, जो अपनी मां के अचानक चले जाने से बेसहारा हो गए हैं। मां को न देख पाने की तकलीफ में दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि दुलेश्वरी अपने बच्चों से बेहद प्यार करती थी और उन्हें छोड़कर जाने का कोई कारण नहीं था।

मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। दुलेश्वरी साहू की मौत को लेकर अब मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। मृतिका के परिजनों का कहना है कि दुलेश्वरी खुदकुशी नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।