पिता और तीसरे पति संग मिलकर दूसरे की हत्या: तालाब किनारे दफनाई लाश; बोली- बच्चे अपने पास रखने से मना कर रहा था…

महिला ने पहले पति की हत्या की। - Dainik Bhaskar

महिला ने पहले पति की हत्या की।

कबीरधाम ।।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक महिला ने अपने तीसरे पति और पिता के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब किनारे दफना दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गांव छोड़कर भाग रहे आरोपियों को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।

कुकदूर के ग्राम पंडरिपानी निवासी सुरेश मरावी ने कुछ साल पहले पड़ोस में रहने वाली सुखबती से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के कुछ साल बाद ही उनमें विवाद होने लगा। इसके चलते सुखबती पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई।

गांव के तलाब किनारे कीचड़ में सुरेश की लाश मिली।

गांव के तलाब किनारे कीचड़ में सुरेश की लाश मिली।

पहले पति को छोड़कर की दूसरी शादी

सुरेश से अलग होने के करीब 8 महीने बाद सुखबती ने मध्यप्रदेश के अमरदयाल मरकाम से शादी कर ली। जब सुरेश को सुखबती की शादी का पता चला तो वह गुस्से में ससुराल पहुंच गया और दोनों में झगड़ा होने लगा। यह देखकर अमरदयाल और सुखबती का पिता बुधराम मरकाम भी पहुंच गए।

डंडे से पीट-पीट कर सुरेश को मार डाला

आरोप है कि सुखबती, उसके पिता और तीसरे पति ने मिलकर सुरेश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद रात के अंधेरे में शव को गांव के तालाब किनारे ले जाकर कीचड़ में दफना दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह गांव छोड़कर भागने की फिराक में थे। सुखबती ने सुरेश से दूसरी शादी की थी।

ऐसे खुला हत्या का राज

सुरेश प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य कराने का ठेका लेता था। इसके तहत वह गांव में हितग्राहियों का घर बना रहा था। 12 फरवरी को ग्राम पंचायत सचिव चर्चा करने सुरेश के घर पहुंचे। वहां बच्चों ने बताया कि पापा रात में मम्मी को लेने नाना के घर गए थे, लेकिन नहीं लौटे हैं।

इसके बाद सुरेश से मिलने के लिए सचिव उसके ससुराल पहुंच गया। सचिव ने पुलिस को बताया कि वहां कोई नहीं था और आंगन में खून बिखरा था। पास ही खून से सना डंडा भी पड़ा दिखाई दिया। आशंका होने पर सचिव ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला अपने पति और पिता के साथ गुड़ फैक्ट्री जाने के लिए निकली है।

सोमवार को मृतक अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था।

सोमवार को मृतक अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था।

पुलिस ने तीनों को बस स्टैंड से किया गिरफ्तार

कुकदूर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव से सुरेश मरावी के लापता होने की सूचना मिली थी। उसके ससुराल घर के आंगन में खून बिखरा हुआ था। मृतक की पत्नी, ससुर और महिला का दूसरे पति के बस से कहीं जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर कुई बस स्टैंड से बस में बैठे तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि सुरेश घर आकर विवाद कर रहा था। उसने बच्चों को रखने से मना कर दिया। वह बच्चों को रखने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रहा था।

तीन शादियां की थी सुखबती ने

सुखबती ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी के बाद उसका पति से तलाक हो गया। इसके बाद उसने सुरेश से शादी की, लेकिन विवाद के चलते उसे छोड़ दिया और अमरदयाल से शादी कर ली। सुखबती शराब पीने की आदी है।