- अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली ने कोरबावासियों से की अपील, नए मतदाताओं के लिए भी नाम जुड़वाने का अवसर
कोरबा – मताधिकार की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में एस एस आर की प्रक्रिया शुरू कर दी है । पिछले 13 नवम्बर से आने वाले 11 दिसम्बर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने, पता सुधरवाने का अवसर दिया है ।
अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने अग्रबंधुओं सहित कोरबा के नागरिकों से अपील कर कहा है कि अपने – अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मतदाता सूची के भाग क्रमांक में अपने और अपने परिवार के पात्र मतदाताओं के नाम की जाँच करें अगर नहीं है और आप पात्र हो तो प्रारूप 6 भरकर आवेदन करें और आपके नाम में या पते में कोई त्रुटि हो तो प्रारूप 8 के साथ आवेदन करें । नये मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 के साथ आवेदन करने होंगे ।
इस अभियान का महत्वपूर्ण योजना यह है कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाता भी फार्म 6 के साथ आवेदन कर सकते हैं, उनका नाम 2 जनवरी 2027 को मतदाता सूची में जूड़ जावेगा, जिसे 4 जनवरी 2027 के दिन से देख सकेंगे । श्री अग्रवाल ने बताया कि घर बैठे भी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं । इसके लिए मतदाता ईसीआईएनईटी मोबाईल एप या फिर निर्वाचन आयोग की वेबसाईट ‘वोटर्स डॉट कॉम जीओव्ही इन’ जाकर आवेदन कर सकते हैं ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से भी अधिक समय से वे बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं । हर एक चुनाव में कई मतदान केन्द्रों पर ऐसे लोग सुबह से शाम तक देखने को मिलता है जिनका मतदाता सूचि में नाम ही नहीं होता है । सभी पार्टी के बीएलए को उनके नाम खोजने का काम मिल जाता है । ‘बीएलए व्यस्त मतदाता मस्त’ कई मतदान केन्द्रों पर हंगामा भी मचाया जाता है । ये लाेग है जो सिर्फ मतदान दिवस के दिन ही जागते हैं । इन लोगों की सोच होती है, ‘हमें क्या करना, कौन सा हमें चुनाव लड़ना है, जो लड़ेंगे, वो समझे’ । ऐसे लोगों से आग्रह है कि मतदान की महत्व को समझे और आज ही अपना नाम देखें, अगर नहीं है तो फार्म 6 के साथ बीएलओ के पास आवेदन करें । लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे । कोरबा जिला प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग ने इस विषय को सामाजिक विमर्श का हिस्सा बनाया है । इस दिशा में अग्रवाल सभी दर्री जमनीपाली सामूहिक निर्णय के साथ कोरबावासियों से आग्रह करता है कि यह अभियान मतदान के साथ – साथ सम्मान और अधिकारों के लिए जरूरी है । इसलिए जैसे 20 नवम्बर से भगवान जाग गए हैं, आप भी जाग जाएं और जिला प्रशासन के जागरूकता अभियान में अपना अहम भूमिका का निर्वहन करें ।


