वैभव की कीर्तिमानी पारी: लिस्ट ए का सबसे तेज 200 जड़ा; जितने छक्के कोई टीम न मार सकी, उससे ज्यादा अकेले मारे

दोहा // ये कोई खेल है भला! इसे तो बल्ले का गेंद के संग गलीछाप बदतमीजी कह लें। ना रे वैभव ऐसे नहीं खेलते बच्चे। बाप-दादा ने क्या यही संस्कार दिए आपको! भई, सिर्फ 53 बॉल और 204 रन। 28 छक्के और 7 चौके। क्या है ये…

कौन करता है ऐसा…और आउट हो गए तो झल्लाकर बल्ला झटकते जा रहे हैं कि जीत का आखिरी रन तो इन्हें ही लेना था। प्रभु 5 ही रन तो बचे थे जीतने को। रिंकू-टिंकू को भी तो कुछ बना लेने दो।

मैच दोहा में था। राइजिंग स्टार एशिया कप में सामने थी UAE की टीम। वैभव की मार-कुटाई 50 ओवर की क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी कही गई। सामने वाले ने 250 रन का टारगेट दिया था कि कुछ देर तो खेलेंगे। ये जो मुआ टीम इंडिया है इसने 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बना डाले।

विस्तार

भारत और यूएई के बीच दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi hits fastest century of list a cricket, made world record, against UAE

वैभव सूर्यवंशी – फोटो : IANS

भारत को मिला 250 रनों का लक्ष्य
दरअसल, इस मुकाबले में भारत ए को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

53 गेंदों में 204 रन बनाकर मचाया तहलका
यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए। वैभव ने अपनी पारी में महज 53 गेंदों का सामना करते हुए 204 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे। यानी उन्होंने केवल छक्कों और चौकों से ही 196 रन बटोर लिए। वैभव की बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए?
वैभव की 204 रनों की पारी सिर्फ एक दोहरे शतक तक सीमित नहीं रही। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

1. लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक
वैभव ने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक जड़ा था।

2. लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक
वैभव ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले न्यूजीलैंड के चाड बोव्स ने 103 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव ने इस रिकॉर्ड को 51 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

3. एक पारी में 28 छक्के जड़ने का कारनामा
वैभव ने अपनी पारी में कुल 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले टी20 क्रिकेट में फिन एलन के नाम एक पारी में 19 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। वहीं, वनडे की किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है।

4. भारत ए की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ए की पूरी पारी के दौरान कुल 31 छक्के लगे। इससे पहले एक पारी में सर्वाधिक 26 छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। भारतीय टीम ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

Vaibhav Sooryavanshi hits fastest double century of list a cricket against uae, sets world record

वैभव सूर्यवंशी – फोटो : BCCI

चाड बोव्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का पिछला रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चाड बोव्स के नाम था। उन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को बेहद बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने महज 52 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह उन्होंने चाड बोव्स से लगभग आधी गेंदों में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के नारायण जगदीशन का नाम भी शामिल है। दोनों बल्लेबाजों ने 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। वहीं, ट्रेविस हेड ने 2015 में 117 गेंदों में और इंग्लैंड के बेन डकेट ने 2016 में 123 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।

सबसे तेज शतक (लिस्ट ए क्रिकेट में)

गेंदेंबल्लेबाजमैचसीजन/वर्ष
28वैभव सूर्यवंशीभारत ए बनाम यूएई (दोहा)2026
29जैक फ्रेजर मैकगर्कसाउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया (एडिलेड)2023-24
31एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (जोहान्सबर्ग)2014-15
32साकिबुल गनीबिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश (रांची)2025-26
33ईशान किशनझारखंड बनाम कर्नाटक (अहमदाबाद)2025-26

वैभव के सेलिब्रेशन की 3 फोटो

वैभव ने चौके के साथ दोहरा शतक पूरा किया। (फोटो BCCI)

वैभव ने चौके के साथ दोहरा शतक पूरा किया। (फोटो BCCI)

डबल सेंचुरी सेलिब्रेट करते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो BCCI)

डबल सेंचुरी सेलिब्रेट करते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो BCCI)

वैभव ने 384.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। (फोटो BCCI)

वैभव ने 384.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। (फोटो BCCI)

International National Sports