चाकू दिखाकर 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, फिर कैंची से काट दी छात्रा की चोटी, घटना से दहशत में आए बच्चे…अगले दिन स्कूल नहीं गई बच्चियां..

बेमेतरा// छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ हुई है। आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर डराया इसके बाद दोनों हाथ पकड़कर कैंची से उसकी चोटी काट दी। फिर छात्रा को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।

चाकू दिखाकर 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, कैंची से काटी चोटी - Dainik Bhaskar

चाकू दिखाकर 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, कैंची से काटी चोटी

घटना के बाद डर के कारण बाकी बच्चियां अगले दिन स्कूल नहीं गई। पीड़िता के परिवार वालों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामला थानखम्हरिया थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानखम्हरिया थाने पहुंचे ग्रामीण।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानखम्हरिया थाने पहुंचे ग्रामीण।

घर लौट रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, उमराव नगर गांव से करीब 30 से 35 छात्र और छात्राएं पढ़ाई के लिए कोपेडबरी के शासकीय स्कूल जाते हैं। शुक्रवार को गांव की एक बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी।

कैंची से काटी चोटी

इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात शख्स ने उसे चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद छात्रा के दोनों हाथों को पकड़कर कैंची से उसकी चोटी काट दी और धक्का देकर गिरा दिया। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

वहीं, पीलू वर्मा ने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। रास्ते में इस तरह की घटना से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पूछताछ के बाद दर्ज होगा अपराध

एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh