पुलिस चौकी के सामने ग्रामीणों ने नशे में धुत ASI और आरक्षक को पीटा…सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो..

बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी के सामने नशे में धुत ASI और आरक्षक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दोनों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ASI और आरक्षक ने मारपीट की शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। जिस ASI के साथ मारपीट हुई, उसका जशपुर ट्रांसफर हो चुका था, उसे रिलीव कर दिया गया है।

बलरामपुर में नशे में धुत ASI-आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

बलरामपुर में नशे में धुत ASI-आरक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पहला वीडियो 21 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है। बलंगी चौकी के सामने संचालित ठेले के पास एक ग्रामीण ने नशे में धुत आरक्षक सुरेंद्र की पिटाई कर दी। वीडियो में आरक्षक को ग्रामीण 4 से 5 थप्पड़ लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

दूसरा वीडियो 23 अक्टूबर की सुबह का है। ग्रामीणों की भीड़ के सामने एक युवक ने नशे में धुत ASI नंदलाल को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान ASI नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आया।

देखिए मारपीट की ये तस्वीरें-

ठेले के पास एक ग्रामीण ने नशे में धुत आरक्षक को पीटा।

ठेले के पास एक ग्रामीण ने नशे में धुत आरक्षक को पीटा।

दूसरे मामले में एक युवक ने नशे में धुत ASI नंदलाल को थप्पड़ जड़ दिया।

दूसरे मामले में एक युवक ने नशे में धुत ASI नंदलाल को थप्पड़ जड़ दिया।

ग्रामीणों के सामने ASI को जड़े थप्पड़

ASI से मारपीट का वीडियो 23 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे का है। ग्रामीणों की भीड़ में एक युवक नशे में धुत एएसआई नंदलाल को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। एएसआई घटना के दौरान नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। जिस समय घटना हुई, उस समय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

दोनों घटनाओं का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। लोग पुलिसकर्मियों से मारपीट को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

नहीं हुई शिकायत, कार्यमुक्त किए गए ASI

बलंगी चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों वीडियो संज्ञान में आए हैं। एएसआई नंदलाल का जशपुर तबादला हो चुका था। उन्हें शनिवार को जशपुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। एएसआई या आरक्षक ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी।

Chhattisgarh