नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो वायरल…अस्पताल में मरीज के पैर पर गिरा…मरीज के परिजनों ने मोबाइल में कैद की घटना..कारण बताओ नोटिस जारी

सक्ती// छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो सामने आया है। शराब के नशे में वह मरीज के पैर पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जो कि 25 अक्टूबर का बताया जा रहा है। नशे में धुत डॉक्टर का नाम कृष्णा कुमार सिदार है, जो कि CHC मालखरौदा में पदस्थ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर नशे की हालत में बेड पर मरीज के पैर के ऊपर ही लेट जाता है और खुद को संभाल नहीं पाता।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

नशे में बैड में डॉक्टर नशे में बैठा नजर आया।

नशे में बैड में डॉक्टर नशे में बैठा नजर आया।

नशे में धुत होकर मोबाइल पर बात करता रहा डॉक्टर। खुद संभाल नहीं पा रहा था।

नशे में धुत होकर मोबाइल पर बात करता रहा डॉक्टर। खुद संभाल नहीं पा रहा था।

युवक से बात करते करते अचानक मरीज के पैर के ऊपर लेट गया।

युवक से बात करते करते अचानक मरीज के पैर के ऊपर लेट गया।

मरीज के परिजनों ने मोबाइल में कैद की घटना

बताया जा रहा है कि इसके पहले भी डॉक्टर कृष्णा कुमार सिदार शराब के नशे में CHC आ चुके हैं। हालांकि, इस बार उनकी हरकत कैमरे में कैद हो गई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन डॉक्टर के इस हरकत से नाराज हैं।

अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने ही डॉक्टर की इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया है।

वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और डॉक्टर कृष्णा कुमार सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh