कांकेर\दंतेवाड़ा// छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। कुछ जगहों पर KISS करते भी नजर आ रहे हैं। रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में चलती स्कूटी पर कपल रोमांस करते दिखे।
रोमांस जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

कपल बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में घूमते दिखे।

राइड के दौरान बिना हेलमेट के ही सड़क स्कूटी चला रहे हैं।
पहला मामला- कांकेर में किस करते कपल का VIDEO वायरल
दरअसल, पहला मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की रात कांकेर के बीच कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। इसका वीडियो एक कार सवार ने बना लिया। कार सवार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में नजर आ रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। राइड के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती स्कूटी पर कपल आपस में इतने मशगूल थे कि इन्हें बाजू से गुजर रही गाड़ियों का भी डर नहीं था।

बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी दिखी गर्लफ्रेंड। इस दौरान किस करते भी नजर आए।
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए गलत संदेश देती है और शहर की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

