कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक कार और दो बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया। तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम पंचायत तिलकेजा के रहने वाले वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी घर के पीछे बाड़ी में वाहन जल रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और माचिस बरामद हुई है। गांव के सरपंच पति देव मूरत का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है। घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

