रायपुर// रायपुर के ब्लू वाटर में दो छात्र डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। 9 छात्रों का एक ग्रुप क्लास बंक कर ब्लू वाटर घूमने आए थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए।

रायपुर में ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र
मौके पर SDRF और पुलिस की टीम तुरंत पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।

स्कूल बंक कर ब्लू वाटर गए थे घूमने
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टाटीबंध में पढ़ने वाले 9 छात्रों का एक ग्रुप ने स्कूल बंक कर ब्लू वाटर घूमने का प्लान बनाया। सभी बच्चे इसके लिए तैयार हो गए। सभी बच्चे स्कूल बंक करके स्कूल यूनिफार्म में ब्लू वाटर घूमने निकल गए।
इसी बीच दो छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया ब्लू वाटर में नहाने उतरे। नहाने के दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
शाम तक नहीं मिला कोई सुराग
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन शाम 6 बजे तक अंधेरा होने की वजह से दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिला। रेस्क्यू अभियान कल फिर से जारी रहेगा।
दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं
जयेश साहू और मृदुल वंजारिया दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। मृदुल हॉस्टल में रहता था और मूल रूप से बस्तर का रहने वाला बताया जा रहा है, उम्र करीब 14-15 साल है। जयेश रायगढ़ का रहने वाला है और रायपुर के कबीरनगर में रिश्तेदार के घर पर रहता था।

