बकरी चोरी करने घर में घुसे चोरों ने दंपती की टांगी मारकर कर दी हत्या…दोनो आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल

सरगुजा// सरगुजा जिले में बकरी चोरी करने घर में घुसे चोरों ने पति-पत्नी का मर्डर कर दिया। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले रीमा राम किसान है, उन्होंने अपने घर में बकरी पाली थी। 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में दंपती जमीन पर सोये थे। रात में ही बकरी चोर दो युवक उनके घर पहुंचे और आसरा मांगकर सो गए।

रात को दोनों युवकों ने पति-पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरा उठाकर भी ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश कमरे में खून से लथपथ मिली। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दंपती के सिर में भारी वस्तु से वार कर हुई हत्या

दंपती के सिर में भारी वस्तु से वार कर हुई हत्या

दोनों घर पर अकेले रहते थे

जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और उसकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले है। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। वे दोनों घर पर अकेले रहते थे। रीमा राम पेशे से किसान थे। वह पहले गांव का चौकीदार भी था।

23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने ने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और उसकी पत्नी उर्मिला के सिर में भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले में लोगों से पूछताछ की।

जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों करीमन मझवार (42 वर्ष) व जय श्याम मझवार (28 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बिस्तर में मृत अवस्था में मिले थे पति-पत्नी।

बिस्तर में मृत अवस्था में मिले थे पति-पत्नी।

बैगा के साथ पहुंचा था बकरा चोरी गिरोह सदस्य

पुलिस जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह गांव के एक बैगा से झाड़फूंक करा रहा था। घटना के एक दिन पहले मंगलवार (21 अक्टूबर) को बैगा के साथ उसका दोस्त करीमन मझवार भी रीमा लकड़ा के घर पहुंचा था। इस दौरान रीमा का भाई दुहन भी मौजूद था। सभी ने रीमा लकड़ा के घर हड़िया शराब पी थी और खाना भी खाया था।

दुहन राम ने बताया कि बैगा का करीमन मझवार बुधवार को भी अपने साथी के साथ रीमा लकड़ा के घर आया था। ग्रामीणों ने रीमा लकड़ा एवं उसकी पत्नी उर्मिला को शाम 7 बजे तक देखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए थे।

बकरा चोरी करने के पहले ही दंपती को मार डाला

पुलिस ने बताया कि करीमन मझवार ने जय श्याम मझवार को बताया कि रीमा लकड़ा के घर बहुत बकरा-बकरी हैं, उन्हें चुराया जा सकता है। दोनों 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रीमा लकड़ा के घर पहुंचे। दोनों ने रीमा लकड़ा का घर खुलवाया और सोने के लिए जगह मांगी।

रीमा लकड़ा ने उन्हें घर में ही सोने के लिए जगह दे दी। जब रीमा लकड़ा और उसकी पत्नी सो गए तब करीमन और जय श्याम ने देर रात उठकर घर पर रखे कुल्हाड़ी के पासा से दोनों के सिर पर मारकर हत्या कर दी। दोनों एक बकरे को अपने साथ ले गए और रात 2 बजे ग्राम कुम्हरता के शंकर मझवार के घर जाकर दरवाजा खुलवाकर वहीं सो गए। सुबह वे बकरा को मारकर खा गए और कुछ मांस को आसपास गांव में बेच दिया।

थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि आरोपियों के पास से दो टांगी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh