सक्ती// छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने और शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने घर घुसकर युवक पर डंडों और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला फगुरम पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
सार्वजनिक जगह पर पेशाब करने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत सार्वजनिक जगह पर पेशाब करने और शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पहले पक्ष की शिकायत के अनुसार हिमालय ओगर ने बताया कि सोनू उर्फ गौरीशंकर जाल्हे शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने समझाने की कोशिश की, तो गौरीशंकर ने एजबेस्टस शीट के टुकड़े से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए उसके पिता जगतराम ओगर और चाचा मोहन जोल्हे भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
दूसरे पक्ष की ओर से गौरीशंकर की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि घर के पास पेशाब करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद जगतराम ओगर, हिमालय ओगर, मोहन जोशी और रानू ओगर लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे।
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, गौरीशंकर के साथ गाली-गलौज की और उसे बाहर निकालकर डंडों से पीटा। हमले में उसके सिर, छाती, पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
घायल गौरीशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अलग-अलग मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विवाद की शुरुआत सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने और शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर हुई। पहले पक्ष की शिकायत के अनुसार, हिमालय ओगर ने आरोप लगाया कि सोनू उर्फ गौरीशंकर जाल्हे शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। जब हिमालय ने उसे समझाने की कोशिश की, तो गौरीशंकर ने एजबेस्टस शीट के टुकड़े से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए हिमालय के पिता जगतराम ओगर और चाचा मोहन जोल्हे को भी चोटें आईं।
दूसरे पक्ष की शिकायत गौरीशंकर जोशी की मां ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास पेशाब करने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद जगतराम ओगर, हिमालय ओगर, मोहन जोशी और रानू ओगर लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, गौरीशंकर के साथ गाली-गलौज की और फिर उसे घर से बाहर निकालकर डंडों से पीटा। इस हमले में गौरीशंकर के सिर, छाती, पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल गौरीशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और विवेचना शुरू कर दी है। फगुरम चौकी पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

