कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरे के दिन एक युवक ने दो युवकों की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। घटना खरमोरा स्थित अटल आवास के पास की है, जहां नशे की हालत में आरोपी युवक करीब आधे घंटे तक दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारता रहा।
कोरबा के अटल वास के पास नशेड़ी दो युवकों को बेल्ट से पीटता रहा।
इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक पीड़ितों को बेल्ट से हमला करता दिख रहा है और इस दौरान वह ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाता दिख रहा है।
पीड़ित युवक खुद को बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। पीड़ित युवकों ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक नशे में धुत था और लगातार उनसे पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने मारपीट की।
वीडियो कॉल पर किसी से बात कराया। माफी मांगी।
शराब के नशे में बेल्ट से दोनों लड़कों को पीटता रहा युवक।
पीटता रहा नशेड़ी, युवक लगाते रहे गुहार
पीड़ितों में चंदन महराना (23) रामनगर और दूसरा राज कुमार अमलइया पारा का रहने वाला है। पिटाई के दौरान पीड़ित युवक हाथ जोड़कर छोड़ने और घर जाने की गुहार लगाते रहे, यह भी बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और आज दशहरा है। आरोपी ने उनका खाना भी नीचे गिरा दिया।
वहीं, वीडियो में नशेड़ी ने अपने बॉस को वीडियो कॉल भी किया था। जिससे युवक माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
बचाने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। घटना के समय स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पिटाई करने वाला युवक विशाल दास है, खरमोरा अटल आवास में रहता है। वह आदतन अपराधी है। कई बार जेल से आ चुका है।
खरमोरा अटल आवास में नशेड़ियों के मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आरोप है कि अटल आवास में कई घरों पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है।
नशेड़ी ने युवकों को बेल्ट से पीटता रहा उनका खाना भी फेंक दिया।
वायरल वीडियो से आरोपी पकड़ाया
यह घटना 2 अक्टूबर को दशहरा के दिन हुई, जब एक नशे में धुत युवक ने दो अन्य युवकों को आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर विशाल दास को गिरफ्तार कर लिया।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है, जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

