उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी जेल से फरार: परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था…आरोपी की तलाश जारी…

उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी जेल से फरार: परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था…आरोपी की तलाश जारी…

रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस से एक कैदी फरार

रायपुर// रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस से एक कैदी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था।

इस दौरान, एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह कैदी लंबे समय से जेल में बंद था और वो उम्रकैद की सजा काट रहा था।

फरारी की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है और कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई है।

Chhattisgarh