अधेड़ की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी, खोजबीन करने पर भी नहीं मिली तो शराब पीकर घर लौटा और खा लिया जहर…पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

सरगुजा// सरगुजा में 55 वर्षीय अधेड़ की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई तो पति ने जहर सेवन कर लिया। पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 18 वर्ष पूर्व मृतक ने दूसरी शादी की थी। उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग करीब डेढ़ साल से एक युवक के साथ था, जिसे लेकर पहले विवाद भी हो चुका था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डिगमा निवासी कृष्णा दास (55 वर्ष) की पत्नी अनिता दास (35 वर्ष) 29 अक्टूबर को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कृष्णा दास ने पत्नी की दूसरे दिन खोजबीन की। वह कहीं नहीं मिली तो 30 अक्टूबर की शाम वह शराब पीकर घर लौटा और जहर सेवन कर लिया। उसने अपने बेटे उत्तम दास से कहा कि जीने का मन नहीं कर रहा है, मैंने जहर खा लिया है।

हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत कृष्णा दास द्वारा जहर सेवन करने की जानकारी परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। कृष्णा दास घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान कृष्णा दास की बीती रात मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि अनिता दास के भाग जाने के बाद कृष्णा दास ने जहर सेवन कर लिया था।

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग कृष्णा दास की पहली पत्नी सीता दास की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसका एक बेटा उत्तम दास है। 17 वर्ष पूर्व कृष्णा दास ने बलरामपुर निवासी अनिता दास से दूसरी शादी की थी। उसकी भी करीब 16 साल की एक बेटी है।

परिजनों ने बताया कि अनिता दास का प्रेम संबंध करीब डेढ़ साल से जोड़ा पीपल के पास डेयरी में काम करने वाले युवक मोनू के साथ बन गया था। मोनू ने बात करने के लिए एक मोबाइल भी खरीदकर दिया था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में विवाद भी हुआ था।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी विवाद होने के बाद बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अनिता दास को समझाईश दी गई थी। इसके बाद भी अनिता दास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 29 अक्टूबर की शाम वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उसके प्रेमी मोनू के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह भी लापता है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है।

Chhattisgarh