सूरजपुर// छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वो खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था और स्कूल के बाहर जहां जूते-चप्पल बाहर रखे हुए थे, वहीं वो जमीन पर लेट गया। हेडमास्टर बच्चों और ग्रामीणों से नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने हेडमास्टर को समझाया तो कहने लगा फालतू बात नहीं करना। मेरे से बात मत करना। ग्रामीणों ने जब कहा, वीडियो कलेक्टर के पास पहुंच जाएगा। इस पर हेडमास्टर धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा और कहा, पटककर मारूंगा। क्या करोगे मेरा। ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नशे में धुत टीचर का नाम हरिनंदन सिंह है। हरिनंदन सिंह रामानुजनगर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खोरखोरीपारा में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड हैं। सूरजपुर डीईओ ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।
पहले देखिए तस्वीरें

प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया।

हेडमास्टर स्कूल के बाहर जूते-चप्पल रखे हुए थे, वहीं वो जमीन पर लेट गया।

मामला रामानुजनगर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खोरखोरीपारा का है।
अब जानिए पूरा मामला मामला रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राइमरी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल में वे बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज कर रहे थे।
इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए।
जब ग्रामीणों ने टीचर से कहा कि आप स्कूल के हेडमास्टर हैं। बच्चे आपके ऊपर आश्रित हैं और आप स्कूल शराब के नशे में आए हैं। बच्चों पर इसका बुरा असर होगा। इस पर हेडमास्टर ने फालतू बात नहीं करना। मेरे से बात मत करना।
इसी बीच ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेजूंगा तो गाली-गलौज करते हुए कहा, पटककर मारूंगा। क्या करोगे मेरा।

ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेजूंगा तो गाली-गलौज करते हुए हेडमास्टर ने धमकी दी।
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल
ग्रामीणों ने नशे की हालत में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह का जमीन पर लेटे हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में हेडमास्टर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। वे नशे में बच्चों की चप्पलों पर ही सिर रखकर सो गए थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक को मिली। इसके बाद उन्होंने रामानुजनगर बीईओ अवधेश कुमार साहू को जांच के लिए स्कूल भेजा। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
जांच में हेडमास्टर के नशे की हालत में स्कूल आने और बच्चों व शिक्षकों से गाली-गलौज करने की बात सही पाई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि हरिनंदन सिंह लंबे समय से इस स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हेडमास्टर के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतें की जा चुकी हैं।
डीईओ ने किया सस्पेंड
बीईओ ने जांच रिपोर्ट तुरंत सूरजपुर डीईओ को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी डीईओ लता बेक ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय प्रतापपुर रखा गया है।
प्रभारी डीईओ ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षकों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

