आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी ने घर में घुसकर पहली पत्नी और बच्चों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला… दो की मौत, एक की हालत गंभीर..

 दुर्ग के एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर घुसकर परिवारवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. एक बेटी ने बाथरुम में छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब रही. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। इस हमले में 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

युवती ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। - Dainik Bhaskar

युवती ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। उसका युवती से अफेयर था। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। ललितेश ने अपने बयान में बताया कि युवती से वह अटैच था, युवती उससे शादी करने की जिद कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति घर पर नहीं था, तभी किया हमला

आरक्षक ललितेश 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आया हुआ था। शनिवार (25 अप्रैल) सुबह घर पर पत्नी रीना यादव, एक बेटी तानिया (11), दूसरी बेटी नैना (12) और 9 साल का बेटा आदित्य घर पर मौजूद थे। पति रेलवे स्टेशन गया था।

पत्नी ने कॉल कर महिला के बारे में जानकारी दी

पति ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में कहा कि, कल हमारी मैरिज एनिवर्सरी थी। फैमिली को यूपी भेजना था, जिसके लिए शनिवार सुबह वह रिजर्वशन कराने गया था। इस दौरान युवती उसके घर पहुंची थी। पत्नी ने कॉल कर इसकी जानकारी दी।

युवती ने खाना मांगा, पूरी सब्जी खाई

घर आई युवती ने आरक्षक की पत्नी से खाना मांगा। पत्नी किचन में गई और एक रात पहले का बना पूरी सब्जी लाकर दी। युवती खाना खा ही रही थी। इस दौरान पत्नी अपने काम में व्यस्त हो गई।

इसी समय एक बेटी नहाने गई थी, दूसरी पूजा कर रही थी, जबकि बेटा सोया हुआ था। तभी युवती ने चाकू से पहले सोये हुए बेटे पर हमला किया, फिर पत्नी पर वार किया। आवाज सुनकर दोनों बेटियां बाहर निकली। एक ने आसपास के लोगों को बुलाया।

बेटियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी युवती का पैर पकड़ा और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवती को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी।

महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया।

महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया।

आरक्षक और युवती की शादी की चर्चा

पड़ोसियों के अनुसार चर्चा है कि, आरक्षक और युवती ने शादी कर ली थी। फेसबुक के जरिए दोनों मिले थे। आरक्षक ने ही उसे दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। शनिवार सुबह 6:30 बजे युवती सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह 8 बजे तक यह पूरी वारदात हुई है।

पति ने दैनिक भास्कर डिजिटल को बताया कि दोनों के बीच बातचीत होती थी, अटैचमेंट था। वह चाह रही थी कि हम शादी कर एक साथ रहें।

रीना यादव और बच्चों के साथ तस्वीर।

रीना यादव और बच्चों के साथ तस्वीर।

एक दिन पहले भी घर पहुंची थी आरोपी युवती

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती सरोजनी भारद्वाज (25) एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।

आरक्षक और पत्नी रीना यादव की फाइल फोटो।

आरक्षक और पत्नी रीना यादव की फाइल फोटो।

आरोपी महिला हिरासत में, पूछताछ जारी

सीएसपी भिलाई, सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। कल दोपहर को भी आरोपी युवती कॉन्स्टेबल के घर आई थी। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh