रायपुर (CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड-कोण्डागांव के घोड़ागांव एनीकट क्रमांक-दो की मरम्मत एवं गेट लगाने के कार्य के लिए 4 करोड़ 16 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरे हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

