रायपुर : ’शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’

 ’शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’
  • ’मेधावी दिव्यांग छात्र हुए सम्मानित’

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

 ’शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’
 ’शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’

मठपुरैना स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री रणवीर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांग संवर्ग के विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

’मेधावी छात्रों का प्रोत्साहन एवं पुरस्कार वितरण’

         पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जिला दुर्ग) डॉ. आर. एस. गुप्ता द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में श्रवण दिव्यांग संवर्ग से नारायण पटेल और दृष्टि संवर्ग से गगन तिवारी ने सर्वाेच्च अंक प्राप्त किए। दोनों मेधावी विद्यार्थियों को ष्डॉक्टर कीर्ति गुप्ता स्मृतिष् गोल्ड मेडल एवं 5,000 की नकद राशि प्रदान की गई। श्री अरविंद सोनी एवं उनके परिवार की ओर से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मेडल व नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। 
           कक्षा 5वीं तृषा घोड़ेसवार (श्रवण संवर्ग) एवं सतीश डोंडे (दृष्टि संवर्ग), कक्षा 8वीं  प्रमोद मेरावी (श्रवण संवर्ग) एवं भूपेंद्र निषाद (दृष्टि संवर्ग), कक्षा 10वीं गजेंद्र तिलगाम (श्रवण संवर्ग) एवं पारस यादव (दृष्टि संवर्ग) उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मेडल व नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री ए. के. त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने डॉ. गुप्ता और सोनी परिवार का विद्यार्थियों के सतत प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh