
- मुख्य समारोह में सांसद श्री महाराज ने किया ध्वजारोहण
- वंदे मातरम और भारत माता की जय घोष से गूंजा परिसर
- शहीदों के शहादत को नमन कर परिजनों का किया गया सम्मान
रायपुर (CITY HOT NEWS)//

देश की आजादी की 80 वां स्वतंत्रता दिवस बलरामपुर जिले में गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात सांसद श्री महाराज ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्री महाराज ने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा मुख्य अतिथि श्री महाराज द्वारा मंच में तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये।
आजादी के उत्सव पर सांसद श्री महाराज ने शहीद परिवारों से भेंट कर साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीलंका शान्ति सेना में शहीद हुए स्व. श्री लाजरूस मिंज, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. नबोर कुजूर, रानीबोदली बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ मेें शहीद हुए स्व. महेश पैकरा, नक्सली मुठभेड़ में शहिद स्व. अनिल खलखो, नारायणपुर बस्तर में शहीद हुए स्व. मनाज रूल, थाना पांकी जिला तालेहार में उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. मसीह भूषण लकड़ा एवं सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुये स्व. रामसाय भगत के परिवारों सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री चेतन बोरघरिया, श्री अभिषेक गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दीलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकगण मौजूद थे।

