- 11,718 परीक्षार्थियों में से 5,424 उत्तीर्ण, परीक्षाफल प्रतिशत 46.28% रहा
रायपुर(CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने आज हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा अगस्त 2025 का परिणाम घोषित किया । इस परीक्षा में कुल 15,036 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 14,269 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त 2,540 छात्र RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए । विभिन्न कारणों से 11 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया । परिणाम घोषित किए गए 11,718 परीक्षार्थियों में से 5,424 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे इस वर्ष का परीक्षाफल प्रतिशत 46.28% रहा।
परीक्षार्थी अपना परिणामwww.sos.cg.nic.inऔरwww.result.cg.nic.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे आगामी परीक्षा सत्र में भाग लेने के लिए अपने अध्ययन केंद्र में आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन प्रक्रिया और तिथियों की जानकारी संबंधित अध्ययन केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है।

