रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में 2 लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था।
पॉइंटर से सिग्नल मिलते ही पुलिस ने रेड मारी और महिला दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 युवतियों का रेस्क्यू किया गया। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली की है।

इस कार्रवाई के दौरान 3 युवतियों का भी रेस्क्यू किया गया।

साईं मंगलम गली में पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

गिरफ्तार आरोपी नेहरू चौहान और मीर रविउल, महिला दलाल गुंजन चौहान।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली के एक किराए के मकान में महिला दलाल गुंजन चौहान सेक्स रैकेट चला रही है। इसके बाद पुलिस ने 11 जून की रात एक पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। उससे सिग्नल मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान में रेड मारी।
आपत्तिजनक स्थिति में मिले ग्राहक
इस दौरान मकान के एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में 2 महिलाओं के साथ एक पुरुष मौजूद था। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, महिला दलाल सहित दो कस्टमर को हिरासत में लिया।

रायगढ़ शहर में यह पॉश एरिया है। मकान किसका था, इसकी जांच की जा रही।
कमरे में आपत्तिजनक सामान भी मिला
महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही महिला दलाल के पास से पॉइंटर के दिए 2,500 रुपए कैश भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला ने किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार की है।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
- गुंजन चौहान (36) निवासी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महिला दलाल
- नेहरू चौहान (37)
- मीर रविउल (34)
तीनों के खिलाफ चक्रधरनगर पुलिस ने अनैतिक व्यापार करने संबंधित धारा लगाई है। अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया है।
ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- SSP
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

