बिलासपुर// बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के जोगीपुर हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर महिला टीचर ने गंदी हरकत करने और धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। टीचर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जोगोपुर के गवर्नमेंट हाईस्कूल में पदस्थ महिला टीचर ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को दोपहर वो स्कूल में थी। तभी प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा ने 9मीं कक्षा के छात्रों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज नहीं करने की बात पर दुर्व्यवहार किया।
उनके चिल्लाने पर महिला टीचर ने जानकारी भर देने की बात कही, तब वो गाली-गलौज करते हुए धक्कामुक्की करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पहले भी कर चुका है बेड टच
टीचर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इससे पहले भी प्रभारी प्राचार्य उन्हें अकेली पाकर उनके हाथ को गलत तरीके से पकड़ लिया था। उनके इन हरकतों व बेड टच करने की जानकारी उन्होंने स्कूल स्टाफ को दी थी।
महिला टीचर से प्रिंसिपल करता है पर्सनल बातें
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अकेली पाकर प्रभारी प्रिंसिपल मनीष वर्मा पर्सनल बातें करते हैं। टीचर से वो अपनी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं है, बीवी मायके में रहती हैं मुझे अकेलापन लगता है। टीचर का आरोप है कि उनकी नीयत अच्छी नहीं और बुरी-बुरी बातें करते हैं। महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


