दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था।

दुर्ग के अहिवारा में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के घर के बाहर परिजनों की भीड़ उमड़ी है।
इसी बीच मंगलवार देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बलविंदर की लाश महिला के घर पर जमीन पर पड़ी हुई थी, जांच करती हुई पुलिस।

दुर्ग में अहिवारा इलाके स्थित मृतक के घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

महिला के घर पर खून से लथपथ पर पड़ी बलविंदर की लाश।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी।

युवक की लाश को शव वाहन से ले जाया गया।
बच्चों को था एतराज, देर रात वारदात
बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था। जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। त्रिलोचन ने फावड़े और भूपेश ने डंडे से वार कर दिया, जिससे बलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बलविंदर उर्फ बंटी। (फाइल फोटो)
घरेलू विवाद ही मुख्य वजह
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की मुख्य वजह बनी है।

हत्या के आरोप त्रिलोचन (22) और भूपेश (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

