बाहरी लड़कों ने साइंस कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर छात्रों से की मारपीट…हॉस्टल में की तोड़फोड़…मोबाइल लूटकर भागे..

रायपुर// रायपुर के साइंस कॉलेज के हॉस्टल में रविवार देर रात बाहरी लड़कों ने हॉस्टल में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। हमले में युवक के सीने और पैर में चोट आई है। आरोपियों ने युवक से मारपीट करने के साथ ही हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। आक्रोशित छात्रों ने देर रात सरस्वती थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साइंस कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने बताया कि, रविवार रात को कुछ युवक हॉस्टल परिसर में आ गए। छात्रों से मारपीट की। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी छात्रों का मोबाइल भी लूटकर ले गए है।

चोट का निशान दिखाता हुआ छात्र।

चोट का निशान दिखाता हुआ छात्र।

अब पढ़िए किस बात पर हुआ था विवाद

छात्रों ने बताया कि, परिसर से बाहर खड़े कुछ युवक हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे। छात्रों ने मना किया, तो वो विवाद करने लगे। छात्र हॉस्टल की तरफ आ गए, तो वो अंदर घुसे और मारपीट की। हॉस्टल के एक छात्र ने युवकों का वीडियो बना लिया, तो आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

हॉस्टल में विवाद होने के बाद आक्रोशित छात्र थाना पहुंचे।

हॉस्टल में विवाद होने के बाद आक्रोशित छात्र थाना पहुंचे।

छात्रों की सुरक्षा पर सवाल

हॉस्टल के अंदर मारपीट होने से छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि, घटना के कॉलेज प्रबंधन ने मदद की, लेकिन हर दिन इन अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ता है। देर रात असमाजिक-तत्व हॉस्टल के ईद–गिर्द घूमते है। शराब पीते है, गंदगी फैलाते है। मना करने पर विवाद करते है।

Chhattisgarh