कोरबा – सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं श्रीमती रेणु अग्रवाल ने कोरबा क्षेत्र के विभिन्न घरों पर जाकर खरना प्रसाद ग्रहण किया तथा संध्या समय पुरानी बस्ती शिवघाट, सर्वमंगला नगर घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल एवं राजकिशोर प्रसाद ने कोरबा वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, धन – धान्य, आरोग्य और दीघार्यु होने की कामना किया है ।



