विवाहिता के छलांग लगाने की सूचना पर नदी में रेस्क्यू कर रही टीम को मिली दूसरी महिला की लाश…

विवाहिता के छलांग लगाने की सूचना पर नदी में रेस्क्यू कर रही टीम को मिली दूसरी महिला की लाश…

रायपुर// रायपुर के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला ने छलांग लगा दी। हालांकि, किसी ने विवाहिता को कूदते नहीं देखा। पास खड़ी स्कूटी और रेलिंग से बंधे दुपट्टे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

यह लाश विवाहिता की नहीं बल्कि किसी और महिला की है। लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी है। महानदी के किनारे पर बहकर आ गई है। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला साड़ी पहननी हुई है और बाल सफेद है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई।

जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई।

ये लाश विवाहिता की नहीं बल्कि किसी और महिला की है। लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी है।

ये लाश विवाहिता की नहीं बल्कि किसी और महिला की है। लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी है।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम ने महिला की तलाश कर रही है।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम ने महिला की तलाश कर रही है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

आरंग पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली है। रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात देखकर गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया है।

रक्षाबंधन पर मायके आई थी महिला

पुलिस के अनुसार स्वाति की शादी 2 साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की सूचना परिजनों काे पुलिस ने दी है। स्कूटी मायके वालों की ही है। सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई है।

दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई है।

महिला का दुपट्‌टा ब्रिज में इस तरह से बंधा हुआ मिला है। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी थी।

महिला का दुपट्‌टा ब्रिज में इस तरह से बंधा हुआ मिला है। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी थी।

महिला की तलाश करते हुए गोताखोर (लाल घेरे में)। हालांकि, महिला को किसी ने कूदते हुए नहीं देखा है।

महिला की तलाश करते हुए गोताखोर (लाल घेरे में)। हालांकि, महिला को किसी ने कूदते हुए नहीं देखा है।

महिला की तलाश जारी- निरीक्षक

घटना की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने मीडीया को बताया कि, सुबह से ही गोताखोरों की टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस से स्कूटी-दुपट्‌टा बरामद कर लिया गया है। महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।

Chhattisgarh