रायपुर : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किया है। यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दिया है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, कांकेर ने बताया कि इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। कांकेर जिला प्रशासन ने जिले के पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और नागरिकों से निर्धारित समयावधि में इसके लिए नामांकन करने की अपील की है।

Chhattisgarh