कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस..

कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस..

  • अधिकारी-कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव ने जिला कार्यालय के विभिन्न  शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को  राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलाई। सभी ने  अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इसी प्रकार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एवं देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में लिया गया राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ


कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा कार्यालयीन सभाकक्ष में  आज भारतीय राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखने का शपथ दिलाया गया।


उन्होंने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान व्यक्तित्व वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है जिसने बिखरे रियासतों के भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे भारत के लौह पुरूष के रूप में उस एकता के प्रतीक बने जिसने आधुनिक भारत की नीव रखी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की एकता को मजबूत करने और देश के नागरिकों के बीच एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहना चाहिए।

Chhattisgarh