धमतरी// छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक बोलेरो वाहन रॉन्ग साइड आकर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

अछोटा गांव निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी शशि निर्मलकर के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर की ओर जा रहे थे। गागरा पुल के आगे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई। बोलेरो ने नेशनल हाईवे के डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।



पति की मौके पर मौत, पत्नी घायल
इस हादसे में इंद्रेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है।

