कोरबा – कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष गजानंद साहु को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा शहर का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया है । यह नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी के अनुशंसा पर एवं कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने जारी की है ।
गजानंद साहु को एक बार पुन: कांग्रेस ओ बी सी विभाग में जिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर ब्लाॅक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, रोपा तिर्की, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, नत्थुलाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद बद्री किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, अयोध्या मस्तुल कंवर, गीता गभेल, रवि चंदेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, नारायण कुर्रे, प्रेमलता अविनाश बंजारे सहित पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध, आरिफ खान, महामंत्री रमेश जायसवाल, रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण देवांगन, मनीराम साहु, सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, मनहरण लाल राठौर, राजकुमार जोशी, आनंद पालीवाल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहित, सचिव डॉ. एल पी साहु, रतन यादव, सुरेश पटेल, डॉ. डी आर नेताम, संजू अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव, कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, आंगन बाई महंत, संजू पैकरा, दिनेश कैवर्त आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
गजानंद साहु ने ओ बी सी विभाग का कोरबा शहर में पुन: अध्यक्ष बनाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया ।
इस अवसर पर उपस्थित संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, मनमोहन राठौर, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, हरवेन्द्र सिंह, राजेश यादव, अमन पटेल एवं मनोज पटेल ने गजानंद साहु को मीठा खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गजानंद साहु ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक, पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर पाएंगे और ओ बी सी विभाग के कांग्रेस संगठन को कोरबा शहर क्षेत्र में और ज्यादा मजबूत करेंगे ।


