देर रात पहले तो महिला कोटवार को दो लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाकर जगाया, फिर मुंह और गला दबाकर कर दी हत्या…नकद और जेवरात भी लूटे…

बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला कोटवार को देर रात दो लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाकर जगाया, फिर मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद लुटेरों ने उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। जब महिला के हाथ से चांदी का कंगन नहीं निकला, तो हत्यारों ने हंसिए से उसका हाथ काटकर कंगन निकाल लिया। लाश के पास चटाई बिछाकर बीड़ी भी पी।

बालोद स्थित घर में कोटवार देवबती महार की हत्या कर दी गई थी। - Dainik Bhaskar

बालोद स्थित घर में कोटवार देवबती महार की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आदतन नशे के आदी और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वे पहले भी गांव में चोरी, लूट और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। नशे की लत इतनी गंभीर थी कि वे कई बार अपने ही घर का सामान चुराकर बेच देते थे। उनकी हरकतों से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई रोड का है।

हत्यारों ने हंसिए से महिला का हाथ काटकर चांदी का कंगन निकाल लिया।

हत्यारों ने हंसिए से महिला का हाथ काटकर चांदी का कंगन निकाल लिया।

अप जानिए पूरी घटना

लुटेरों को लगता था, महिला के पास है बहुत सोना-चांदी

दरअसल, 6 अक्टूबर की शाम कोटवार देवबती महार (65) का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था, जिससे हत्या की आशंका गहराई।

बालोद पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग महिला के पास बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी है। उनका मानना था कि लूट की घटना को अंजाम देकर उन्हें लंबे समय तक पर्याप्त पैसा मिल सकता है, और बुजुर्ग की हत्या करना भी आसान होगा।

इसी सोच के चलते दोनों आरोपी महीनों से साजिश रच रहे थे और पहले से ही घर की रेकी कर चुके थे।

दरवाजा खटखटा कर महिला कोटवार को जगाया

2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी के बाद जब पूरा गांव गहरी नींद में था। रात लगभग 12 बजे दोनों लुटेरे गोलू उर्फ महेंद्र और महेंद्र कुमार साहू छिपते-छिपाते महिला के घर पहुंचे।

उन्होंने दरवाजे पर दो-तीन बार खटखटाया। बुजुर्ग महिला जाग गई। जैसे ही वह बाहर निकली। दोनों ने मिलकर उसका मुंह और गला दबा दिया। थोड़ी ही देर में महिला की मौत हो गई।

महिला कोटवार देवबती महार का घर, जहां उसकी हत्या हुई थी।

महिला कोटवार देवबती महार का घर, जहां उसकी हत्या हुई थी।

दाहिने हाथ की कलाई काटकर निकाली कंगन

हत्या के बाद आरोपियों ने घर में रखे 24 हजार रुपये नकद, आठ चांदी के पट्टे, एक करधनी, एक अंगूठी, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड और हाथ में पहना चांदी का कंगन लूट लिया। दाहिने हाथ में पहना कंगन नहीं निकल पाने पर उन्होंने घर में रखे हंसिए से महिला की कलाई काटकर कंगन निकाल लिया।

लूट के बाद शव के पास बैठकर पी बीड़ी

जांच में यह बात भी सामने आई कि हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपी बिल्कुल बेखौफ थे। उन्होंने घर में रखी एक चटाई शव के पास बिछाई, वहीं बैठकर बीड़ी पी, और बाद में उसी चटाई से महिला के शव को ढंक दिया।

कोटवार देवबती महार का शव उसके घर में संदिग्ध हालात में मिला था।

कोटवार देवबती महार का शव उसके घर में संदिग्ध हालात में मिला था।

तीन दिन बाद पड़ोसियों को हुआ संदेह

जब महिला तीन दिनों तक दिखाई नहीं दी, तो लोगों को संदेह हुआ। 6 अक्टूबर सोमवार की शाम पड़ोस की सुलोचना बाई साहू घर पहुंची और देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को सूचना दी। उनका बेटा गंगाराम साहू, पड़ोस के भास्कर साहू और रामकुमार साहू दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देवबती महार की मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी और मुखबिर के आधार पर गिरफ्तार

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी बेफिक्र थे। लेकिन मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

शुरुआत में दोनों ने हत्या से इनकार किया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले बीड़ी के टुकड़े दिखाए गए, तो उन्होंने हत्या और लूट की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने गांव के गोलू उर्फ महेंद्र कुमार साहू (25) और महेंद्र कुमार साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गांव के गोलू उर्फ महेंद्र कुमार साहू (25) और महेंद्र कुमार साहू (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

लूट और हत्या के तहत अपराध दर्ज – SDOP

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, इस मामले में बीएनएस की धारा 311(4), 332, 103(अ), 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं आरोपी गोलू उर्फ महेंद्र कुमार साहू (25) के खिलाफ अर्जुन्दा थाने में अवैध शराब तस्करी, और महेंद्र साहू (28) के खिलाफ देवरी और मोहला थाना में अवैध शराब तस्करी और मारपीट सहित चार प्रकरण दर्ज हैं। दोनों ने साथ में नाहन्दा में ढाई लाख रुपए की चोरी भी की थी।

दो हिस्सों में बंटा गांव, एक बालोद, दूसरा नांदगांव का क्षेत्र

ग्राम रानीतराई रोड दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्सा बालोद जिले के देवरी थाना में आता है, जबकि दूसरा राजनांदगांव जिले के सुरगी पुलिस चौकी थाना बसंतपुर अंतर्गत आता है। गिरफ्तार आरोपियों में एक देवरी थाना क्षेत्र का और दूसरा सुरगी क्षेत्र का है।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

दोनों आदतन बदमाश, परिवार और ग्रामीण त्रस्त

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी और बदमाश किस्म के थे। दोनों ही गांव में छोटी-बड़ी चोरी, लूट और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते रहते थे। उनका नशे की लत इतनी ज्यादा थी कि वे अपने घर के समान तक चोरी कर बेच देते थे। इन दोनों से पूरा गांव त्रस्त था।

दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में- एसपी

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, साइबर सेल टीम ने घटनास्थल और गांव में आने-जाने वाले सभी स्थानों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर बारीकी से एनालिसिस किया। पंचायत भवन में कैंप कर पुलिस ने लोकल सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की। जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया।

Chhattisgarh