- भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना है संभावित
- भवन के लाइट पंखे और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जशपुरनगर, (CITY HOT NEWS)//
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जशपुर के पालीटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया। विदित हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में मेडिकल कालेज की घोषणा की थी। इसी कड़ी में इस वर्ष मेडिकल कालेज का प्रथम वर्ष शुरू किया जाना संभावित है और जिला प्रशासन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पालीटेक्निक कालेज में मेडिकल कालेज संचालित करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान भवनों के लाइट पंखे, शौचालय की साफ सफाई सहित जरूरी बुनियादी व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा, आरई एस के एसडीओ श्री अमित देव और कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

