
मथुरा// मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा प्राइवेट स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है।
डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया,

पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं।
हादसे के बाद स्टीमर यमुना में डूब गया। जबकि चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि स्टीमर की क्षमता 15 श्रद्धालुओं की थी, लेकिन उसने 25 लोगों को बिठा लिया था।
पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी पंजाब में लुधियाना, हिसार, और मुक्तेश्वर से हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल (पांटून पुल) से टकराकर पलट गया।
वृंदावन में कांग्रेस से पार्षद घनश्याम चौधरी ने बताया, प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। न स्टीमर चालक और न ही किसी श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहनी थी। स्टीमर चालक सेफ है, मौके से फरार है।
हादसे से जुड़े फोटो देखिए…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

पर्यटक पंजाब से आए थे। पुलिस ने साथ आए लोगों से पूछताछ की है।

यमुना किनारे लोगों की भीड़ जुट गई है। लापता लोगों की तलाश चल रही है।

