गौरेला पेंड्रा मरवाही : सामान्य सभा की बैठक में विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही(CITY HOT NEWS)//

ज़िला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में निर्माण विभागों को विभिन्न विकास कार्यों को गुणवत्ता से साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशित किया गया। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों से बचाव और खाद-बीज भंडारण एवं वितरण पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, सीईओ मुकेश रावटे सहित सभी सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh