नाबालिग किशोरी का बिना अनुमति कराया गर्भपात, महिला डॉक्टर गिरफ्तार; पहले दुष्कर्म के आरोपी युवक पर हुई थी कार्रवाई

बिलासपुर// बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी का अबॉर्शन कराने के मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद शासन की अनुमति के बिना उसका अबॉर्शन कराया गया।

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला - Dainik Bhaskar

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला

मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद पहले किशोरी का शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। अब जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र के गणेश सोनी पर नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर सुबध मसीह के सहयोग से किशोरी का गर्भपात कराया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इससे जुड़े साक्ष्य जुटाए और पहले गणेश सोनी के खिलाफ कार्रवाई की।

जांच में डॉक्टर की भूमिका सामने आने पर गिरफ्तारी

जांच के दौरान अबॉर्शन कराने में डॉक्टर की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना अबॉर्शन कराया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh