जमीन और पारिवारिक विवाद में बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला…

भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम दिया।

जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को अरेस्ट किया है। शुरुआती जांच में जमीन और पारिवारिक विवाद को हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। गुरुवार दोपहर चारों मृतकों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

खाट पर चारों के शव लहूलुहान हालत में मिले हैं। कुल्हाड़ी मारकर चारों की हत्या की गई है। - Dainik Bhaskar

खाट पर चारों के शव लहूलुहान हालत में मिले हैं। कुल्हाड़ी मारकर चारों की हत्या की गई है।

इस मामले में बुधवार रात पहले मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और नातिन मोगरा की हत्या की खबर सामने आई थी। अब जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या के आरोप मृतक दंपती के बेटे सोनसाय कश्यप पर हैं। सोनसाय कश्यप छोटे भाई की हत्या मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, मेदनी प्रसाद अपनी पत्नी, नाती और मूकबधिर नातिन मोगरा के साथ निर्माणाधीन मकान के पीछ स्थित घर में रह रहे थे। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो सामने का निर्माणाधीन मकान का दरवाजा बंद मिला। पीछे से जाकर देखने पर चारों की खून से लथपथ लाश खाट पर पड़ी मिली।

ये तस्वीरें देखिए…

पुलिस, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

पुलिस, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

वारदात की खबर मिलने के बाद परिजनों के आंसू थम नहींं रहे।

वारदात की खबर मिलने के बाद परिजनों के आंसू थम नहींं रहे।

सूचना मिलते ही निर्माणाधीन मकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही निर्माणाधीन मकान के पास लोगों की भीड़ जुट गई।

चारों मृतरों का गांव में ही अंतिम संसकार किया गया।

चारों मृतरों का गांव में ही अंतिम संसकार किया गया।

चारों की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

चारों की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

संदेही के घर तक पहुंचा स्निफर डॉग

मौके पर एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप समेत पुलिस टीम पहुंची। घर को सील कर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड घर के पीछे बाड़ी के रास्ते सीधे संदेही सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा। वहां ताला लगा था।

पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

जमीन विवाद से जुड़ा मामला

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कांति बाई और नातिन मोगरा एक खाट पर सो रहे थे, जबकि मेदनी प्रसाद और नाती पीतांबर दूसरी खाट पर थे। चारों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले सोनसाय कश्यप अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

17 साल के नाती की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है।

17 साल के नाती की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है।

Chhattisgarh