कोरबा। व्यवसाय को रेफरल के माध्यम से बढ़ाने वाली विश्व की अग्रणी संस्था BNI (Business Network International) वर्तमान में 76 देशों में सक्रिय है और भारत के लगभग 141 शहरों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। कोरबा में पिछले सवा साल से BNI Billionaires चैप्टर के नाम से यह संस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। और और बीएनई बिलेनियल्स अब बीएनई क्रिस्टल्स के नाम से एक नई संस्था लॉन्च करने जा रही है
इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब कोरबा में एक नए चैप्टर BNI Crystals का शुभारंभ किया जा रहा है। इस नए चैप्टर का उद्घाटन समारोह 4 मई को जश्न रिसॉर्ट, कोरबा में आयोजित होगा।
BNI Crystals के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रेसिडेंट: रोहित असरानी
वाइस प्रेसिडेंट: पंकज अग्रवाल
सेक्रेटरी: धनराज रमानी
यह नया चैप्टर लगभग 50 सदस्यों के साथ अपनी शुरुआत कर रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में नागपुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न शहरों से कई प्रतिष्ठित व्यवसायी शामिल होंगे।
यह आयोजन व्यवसायियों के लिए एक “महाकुंभ” के समान होगा, जहां उन्हें नए संपर्क (नेटवर्किंग) बनाने, व्यापार के नए अवसर खोजने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि BNI Billionaires चैप्टर ने पिछले वर्ष लगभग 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय उत्पन्न किया है। जिस प्रकार BNI Billionaires ने कोरबा में सफलता हासिल की है, उसी तरह BNI Crystals से भी बेहतर प्रदर्शन की7 उम्मीद की जा रही है।
यह कार्यक्रम कोरबा के व्यावसायिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा और स्थानीय व्यापार को नई दिशा देने में सहायक बनेगा।


