गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही,(CITY HOT NEWS)//

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा मल्टीपरपज स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में 17 से 19 जून तक तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 जून बुधवार को प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी कार्यक्रमों तथा देश एवं प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिकों को शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। जनसंपर्क विभाग ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Chhattisgarh