कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दीनदयाल मार्केट पावर हाउस रोड कोरबा स्थित पीली कोठी में बिलोरिया परिवार द्वारा आयोजित पितृ मोक्ष ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर कथा वाचक आचार्य मृदुलकृष्ण शास्त्री महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुजनों ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।


