पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्तिक शुक्‍ल एकादशी एवं तुलसी विवाह उत्‍सव पर्व शुभकामनाएं दी

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्तिक शुक्‍ल एकादशी एवं तुलसी विवाह उत्‍सव पर्व शुभकामनाएं दी

कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्तिक शुक्‍ल एकादशी यानी देवोत्‍थानी एकादशी एवं तुलसी विवाह उत्‍सव पर्व के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि शास्‍त्रों में वर्णित है कि कार्तिक शुक्‍ल एकादशी के व्रत करने से सहस्‍त्रों अश्‍वमेध और सैकड़ों यज्ञों का फल प्राप्‍त होता है। यह व्रत पापनाशक एवं पुण्‍यवर्धक सिद्ध होता है। सारे मांगलिक कार्य इसी दिन से आरंभ किये जाते हैं।

श्री अग्रवाल ने कोरबावासियों के जीवन में सुख – शांति, समृद्धि, वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति, प्रगति, निरोगी, दिर्घायु एवं प्रसिद्ध के लिए कामना किया है। 

Chhattisgarh