तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 4 लोगों की जान..

रायपुर// राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। स्कॉर्पियो ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी में सवार चार लोगों की जान बच गई। तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात मानकर पुलिस जांच कर रही है। इसकी पुष्टि खमतराई निरीक्षक ने की है।

खमतराई पुलिस के अनुसार, बेमेतरा निवासी विष्णु साहू अपने एक रिश्तेदार को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर लेकर आए थे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वे अन्य साथियों के साथ वापस बेमेतरा लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वाहन खमतराई ओवरब्रिज पर पहुंची, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा।

ड्राइवर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग की लपटें उठने लगीं। गाड़ी में आग लगता देखकर चालक ने गाड़ी रोकी और वाहन सवार सभी व्यक्ति नीचे उतरा। गाड़ी मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी।

आग लगने के बाद गाड़ी इस तरह से जर्जर हो गई।

आग लगने के बाद गाड़ी इस तरह से जर्जर हो गई।

बेमेतरा निवासी विष्णु साहू की गाड़ी में आग लगने की पुष्टि खमतराई निरीक्षक ने की है।

बेमेतरा निवासी विष्णु साहू की गाड़ी में आग लगने की पुष्टि खमतराई निरीक्षक ने की है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात पुलिस मान रही है। वाहन मालिक और स्कॉर्पियो में सवार लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। चलती गाड़ी में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी तेलीबांधा और राखी थाना क्षेत्र में गाड़ी में आग लग चुकी है। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस ने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट का मामला बताया था। बहरहाल, खमतराई इलाके में गाड़ी में हुई आगजनी की पुलिस जांच कर रही है।

Chhattisgarh