नशे में धुत्त नाराज दामाद ने 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा किया..साढ़े चार घंटे बाद उतरा गया…

बालोद// छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे की हालत में नाराज दामाद 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा करने लगा। नीचे उतारने पहुंची रेस्क्यू टीम को देख युवक टंकी के भीतर पानी में उतर गया। जिससे हालात और गंभीर हो गए। करीब साढ़े चार घंटे तक चले हाइवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ का है।

बालोद में नशे में दामाद ने 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा किया - Dainik Bhaskar

बालोद में नशे में दामाद ने 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर हाइवोल्टेज ड्रामा किया

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे ससुराल में रह रहे 40 वर्षीय पूना राम मंडावी अचानक गांव की जल जीवन मिशन के तहत बनी लगभग 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।

बताया गया है कि वह पिछले एक हफ्ते से बीमार था और परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बात से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने में जुटी थी।

पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने में जुटी थी।

पुलिस ने ग्रामीण को नीचे उतार लिया है।

पुलिस ने ग्रामीण को नीचे उतार लिया है।

नीचे उतारने का प्रयास किया गया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और गांव के प्रमुखों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोल दिया और अंदर पानी में उतर गया। हालात को देखते हुए पंचायत द्वारा आनन-फानन में टंकी का वाल्व खोलकर पानी बाहर निकाला गया। जिससे रेस्क्यू अभियान और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया।

रेस्क्यू टीम के टंकी के पास पहुंचते ही युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोल दिया और अंदर पानी में उतर गया।

रेस्क्यू टीम के टंकी के पास पहुंचते ही युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोल दिया और अंदर पानी में उतर गया।

तंबाकू का लालच देकर नीचे उतारा

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण परबल सिंह लाडिया ने बताया कि युवक सुबह करीब 8 बजे से पानी टंकी पर चढ़ा हुआ था। उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीण जबरन नीचे उतारने का जोखिम नहीं उठा रहे थे। परिजन और बच्चे भी आवाज देकर उसे नीचे बुलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह राजी नहीं हुआ।

दोपहर के समय बातचीत के दौरान परबल सिंह लाडिया ने उससे कहा पूना भैया, नीचे आओ, बैठकर तंबाकू खाना है। इस पर वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद उसे तंबाकू खिलाई गई और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया।

अस्पताल में बिगड़े हालात, डॉक्टरों ने किया बेहोश

दोपहर करीब 2 बजे जब पुलिस कर्मी पूना राम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां का माहौल कुछ देर के लिए दहशत भरा हो गया। मरीज को संभालना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहोश कर इलाज शुरू किया।

झाड़-फूंक के लिए ले जाने की थी तैयारी

पूना राम मंडावी के पिता पोखन लाल ने बताया कि करीब चार साल पहले भी पूना इसी तरह का असामान्य व्यवहार करने लगा था, तब उसका इलाज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पूना की शादी को लगभग पांच साल हो चुके हैं और शादी के बाद से वह अपने ससुराल ग्राम सुवरबोड़ में रह रहा है, जबकि उनका मूल गांव मार्री है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं।

घटना वाले दिन उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान यह स्थिति बन गई।

बिलासपुर मेंटल अस्पताल रेफर करने की सलाह

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को आगे के इलाज के लिए बिलासपुर स्थित मेंटल हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी और सभी के सहयोग से मामला शांतिपूर्वक संभाल लिया गया।

Chhattisgarh